सीमापुरी इलाके में दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपने भाई के दोस्त पर डेढ़ साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय छात्रा अपने परिजनों के साथ सीमापुरी इलाके में रहती है। छात्रा के परिजनों ने बेटी से दुष्कर्म की शिकायत पुलिस को देकर आरोप लगाया कि उसके बेटे के दोस्त का घर में आना जाना था। पिछले डेढ़ साल से वह पीड़िता को धमकाकर दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता ने साहस कर सारी बात अपनी बहन को बताई। उसके बाद बहन ने मां को बताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस को पीड़िता के फोन से धमकी भरे मैसेज मिले हैं जिन्हें आरोपी ने भेजा था।